बिहार वासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली हैं। जी हां, अब बिहार के लोग भी पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत में सफर कर पायेंगे। रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची होते हुए हटिया के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली हैं। पटना से हटिया के बीच 25 अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। मालूम हो कि बिहार के लोगों का सपना अब जल्द साकार होगा। लंबे समय से बिहार के लोग इस ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होगा।
इस रूट से चलेगी वंदे भारत

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 06 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन बिहार के पटना से खुलेगी, जो जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे और रांची रूकते हुए हटिया पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर वंदे भारत ट्रेन हटिया से आने के दौरान भी इसी रूट से चलेगी।
पटना से रांची का सफर 07 घंटे में पूरा

वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में होगा, वहीं सेकेंडरी मेंटनेंस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर किया जाएगा। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन बिहार और झारखंड को मिलने वाली पहली ट्रेन होगी, जो दोनों राज्यों को जोड़ेगी। वंदे भारत ट्रेन से पटना और रांची का सफर 07 घंटे में पूरा होगा। इसके साथ ही जानकारी दें दे कि वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के बीच नवनिर्मित रेल लाइन पर दौड़ने वाली पहली ट्रेन होगी।
क्रू मेंबर और लोको पायलट को ट्रेनिंग

वंदे भारत ट्रेन को चलाये जाने के कारण नये रेल लाइन पर अन्य किसी ट्रेन को अभी हरी झंडी नहीं मिली हैं। बिहार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर क्रू मेंबर और लोको पायलट को ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं। बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन चलने की टाइमिंग कुछ इस तरह रहेगी।
ट्रेन की टाइमिंग

वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी, जो दोपहर में 01 बजकर 45 मिनट पर हटिया पहुंचेगी। वहीं हटिया से दोपहर में ढ़ाई बजे चलेगी और रात 09.15 में पटना पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तय हैं, परंतु शुरुआत में इसे कम रफ्तार से चलाया जाएगा।