बिहार में चिमनी ब्लास्ट, मौत के साथ बड़ी संख्या में घायल और लोग लापता।

Bihar Desh Uncategorized

बिहार से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही हैं। बताते चलें कि बिहार के रक्सौल में चिमनी ब्लास्ट हुआ हैं। इस ब्लास्ट में 06 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही हैं। वहीं इसमें करीब 12 से भी अधिक लोग घायल हैं और करीब 20 लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही हैं। मिली सूचनाओं के मुताबिक चिमनी ब्लास्ट जब हुआ तो वहां लगभग 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

हालांकि इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं। पूरी खबर विस्तार से बताते चलें कि रक्सौल के रामगढ़वा के नारीरगिर गांव में शुक्रवार की शाम ईंट-भट्टा में आग लगाया जा रहा था, इसी दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। इसमें चिमनी मालिक समेत 06 लोग की तत्काल मौत हो गई। चिमनी ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की टीम पहुंची। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.