दरभंगा में नवविवाहिता दुल्हन की लाश फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद सनसनी फैल गई। बताते चलें कि दरभंगा के आजमनगर मोहल्ले की यह घटना हैं। दो महीने पहले ही मृतक नवविवाहिता अमरीका देवी ने राजा साह से लव मैरिज की थी। राजा साह अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर चला रहा था।

शादी के बाद राजा साह मजदूरी के लिए मुजफ्फरपुर चला गया। मृतका की सास के मुताबिक बहु अपने पति को लगातार घर आने के लिए फोन कर रही थी। पत्नी के फोन करने पर पति ने जल्द आने का आश्वासन दिया दिया था। परिवार में कोई क्लेश भी नहीं था। इसी दौरान नवविवाहिता का शव फंदे से लटकना कई सवाल को जन्म दे रहा हैं।

मृतका की सास का कहना हैं कि घटना के समय वो किसी काम की वजह से घर के बाहर गयी थी। तभी बेटी ने इस घटना के बारे में सूचना दी तो वो भागी-भागी घर पहुंची। जहां बहु को फंदे से लटकता हुआ देखा लेकिन अपनी बहु को नहीं बचा सकी। मृतका की ससुराल वालों के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

सदर एसडीपीओ ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का शव घर के भीतर पंखे से लटका हुआ मिला, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ हैं कि महिला खुद पंखे से लटकी या किसी ने इसे फंदे से लटकाया हैं। इसकी जांच चल रही हैं।
