बिहार की बेटी और पर्वतारोही निशु सिंह ने 20500 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर देश का नाम किया रोशन।

Bihar

बिहार की बेटी निशु सिंह जो एक पर्वतारोही हैं, लद्दाख के कांग यास्ते चोटी की 20500 फुट की उंचाई पर तिरंगा फहरा कर देश और बिहार का नाम रोशन किया हैं। मालूम हो कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर बिहारी प्रतिभाओं ने अपनी काबिलियत से सबको अचंभित किया हैं, जिसमें निशु सिंह भी शामिल हैं।

सफल पर्वतारोही के रूप में बढ़ रही आगे

जमुई जिले के एक छोटे और साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली निशु सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 26 वर्षीय निशु सिंह जमुई जिले के बराहट प्रखंड के टेंगहरा गांव की रहने वाली हैं। इनके पिताजी विपिन कुमार सिंह सीआरपीएफ में जवान रह चुके हैं। और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। निशु सिंह ने पर्वतारोहण में ट्रेनिंग लेने के बाद पिछले तीन साल से सफल पर्वतारोही के रूप में आगे बढ़ रही हैं।

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने को लेकर अथक परिश्रम

वहीं इस बार उन्होंने लद्दाख के कांग यास्ते चोटी पर 20500 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर भारतीय झंडा लहरा कर उपलब्धि हासिल की हैं। निशु सिंह ने इससे पहले भी पहाड़ की ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसको लेकर पूर्व में उन्हें कई बार सम्मानित किया गया हैं। बता दें कि साल 2021 में निशु सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली माउंट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा लहराया था। वहीं इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया था। और अब निशु सिंह का लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना हैं, जिसके लिए वो अथक परिश्रम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.