दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर की मर्डर केस की आग अभी बुझी भी नहीं हैं, उससे पहले बिहार में ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया हैं। सिरफिरे युवक ने काफी जघन्य तरीके से महिला पर वार कर मारने का प्रयास किया। बताते चलें कि यह घटना भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास का हैं। देर शाम नीलम देवी नाम की महिला को शकील मियां नाम के अपराधी ने चाकू से कई बार हमला किया। इतना ही नहीं काफी वीभत्स तरीके से चाकू मार-मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला को काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

आरोपी ने महिला को बीच सड़क पर निशाना साधते हुए चाकू से हमला किया। आरोपी व्यक्ति घटना को अंजाम देने की नीयत से पहले से घात लगाकर बैठा था। जैसे ही महिला बाजार से निकल कर वहां पहुंची, युवक ने छुपाकर रखे हथियार को निकाला और ताबड़तोड़ महिला पर वार करने लगा। आरोपी ने महिला के हाथ, पैर, कान यहां तक कि शरीर के प्राइवेट पार्ट के कई अंग काट डाले।

इस घटना को जबतक लोग समझ पाते, तब तक आरोपी भाग निकला। यह घटना शनिवार की हैं, उक्त महिला की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई। इस घटना को लेकर महिला के परिजनों में पुलिस के सुस्त रवैए अपनाने से नाखुश हैं। परिजनों का कहना हैं कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत एक माह में मौत की सजा सुनाई जाए। हालांकि पुलिस इस घटना में कुछ भी कहने से बच रही हैं और मामले की अनुसंधान में जुटी हुई हैं। मृतका महिला की बेटी के मुताबिक आरोपी उसके घर पर आता रहता था, जिसका विरोध मां किया करती थी, वहीं पिता ने भी घर ना आने की वार्निंग दी थी। लेकिन लोगों ने सोचा नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती हैं।
