दीपावली और छठ पर्व के संपन्न होने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में कटौती की जाने लगी हैं। जी हां सच सुना आपने, रेलवे ने ठंड के मौसम के आगमन के साथ ही कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेनों को रद्द करना शुरू कर दिया हैं। जहां से ट्रेन रद्द किया जाने लगा हैं उसमें बिहार और उत्तर प्रदेश से चलने वाली 12 जोड़ी ट्रेन तो वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया हैं। इसमें कुछ ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए हैं।

बताते चलें कि रेलवे द्वारा 01 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक 12 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया हैं। वहीं छः जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया हैं। रेलवे कर्मियों के मुताबिक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती हैं। ऐसे में रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए ट्रेन रद्द की हैं।
रद्द हुई ट्रेन

1- 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस – 01.12.22 से 28.02.23 तक,
2- 13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस – 01.12.22 से 28.02.23 तक,
- 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस – 01.12.22 से 28.02.23 तक,
- 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस – 02.12.22 से 01.03.23 तक,
- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.22 से 28.02.23 तक,
- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस – 02.12.22 से 01.03.23 तक,
- 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस – 05.12.22 से 27.02.23 तक,
- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस – 07.12.22 से 01.03.23 तक,
- 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्स. – 02.12.22 से 24.02.23 तक,
- 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 04.12.22 से 26.02.23 तक,
- 13343/13345 वाराणसी-सिंगरौली/शक्तिनगर एक्स.- 01.12.22 से 28.02.23 तक,
- 13344/13346 सिंगरौली/शक्तिनगर-वाराणसी एक्स.- 01.12.22 से 28.02.23 तक रद्द की गई हैं।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेन

- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस – 01.12.22 से 27.02.23 तक जालंधर सिटी और अमृतसर के बीच,
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस – 03.12.22 से 01.03.23 तक अमृतसर और जालंधर सिटी के बीच,
- 12177 हावड़ा-मथुरा जं.एक्सप्रेस- 02.12.22 से 24.02.23 तक आगरा कैंट और मथुरा जं के बीच,
- 12178 मथुरा जं.-हावड़ा एक्सप्रेस- 05.12.22 से 27.02.23 तक मथुरा जं और आगरा कैंट के बीच,
- 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस- 07.12.22 से 22.02.23 तक मथुरा जं. और आगरा कैंट के बीच,
- 12320 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस- 08.12.22 से 23.02.23 तक आगरा कैंट और मथुरा जं के बीच रद्द रहेगी।
परिचालन के दिनों में कमी कर के चलाई जाने वाली ट्रेनें (1 दिसंबर से 28 फरवरी तक)

- 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस- प्रत्येक गुरूवार को रद्द,
- 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस- प्रत्येक शुक्रवार को रद्द,
- 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस- प्रत्येक गुरूवार को रद्द,
- 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस- प्रत्येक शुक्रवार को रद्द,
- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस – प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को रद्द,
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी।