छठ पूजा संपन्न होने के 4 दिन बाद भी विमानों का सफर आसान नहीं, मंहगे किरायों ने छुआ आसमान।

Bihar Darbhanga Desh Uncategorized

छठ पूजा संपन्न हो चुका हैं, और लोग पहले की तरह अपनी दिनचर्या में लगने लगे हैं। छठ पूजा में घर आए परदेसी वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहें हैं। छठ पूजा संपन्न हुए चार दिन बीत गए, लेकिन लोगों को वापस लौटने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। कारण साफ देखा जा रहा हैं कि रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण नहीं मिलने के बाद जेनरल बोगियों में लोग ठूंस-ठूंस कर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

समस्या यही खत्म नहीं हो जाती हैं बल्कि ट्रेन के बाद फ्लाइट का सफर भी आसान नहीं हो रहा हैं। दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों लौटने के लिए टिकटों का दाम आसमान छू रहा हैं। मंहगे हवाई टिकट लेकर यात्रा करना लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही हैं। छठ पूजा के चार दिन बीतने के बाद भी फ्लाइट का सफर करने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहार में घर आने की खुशी फीकी पड़ गई हैं। अपने परिवार के साथ वापस लौटने की विवशता साफ महसूस की जा सकती हैं।

बताते चलें कि 04 नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से अहमदाबाद के फ्लाइट का किराया काफी अधिक हैं। आज के दिन यानी 04 नवंबर को अहमदाबाद का किराया 22 हजार के करीब पहुंच गया हैं। वहीं 05 नवंबर को 19234 और छः नवंबर को हवाई यात्रा के लिए 17260 रूपए किराया चुकाना पड़ रहा हैं। इसी तरह दरभंगा से दिल्ली के लिए 04 नवंबर को 9660, पांच नवंबर को 9030, छः नवंबर को 9660 रूपए में टिकट उपलब्ध हो पा रहा हैं।

दरभंगा से मुंबई के लिए चार नवंबर कका किराया 15540, पांच नवंबर को 13860, छः नवंबर को 13020 रूपए किराया हैं। बेंगलुरु के लिए चार नवंबर का किराया 15540, पांच को 17220 रूपए में टिकट उपलब्ध हैं। दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरू के लिए छः नवंबर को कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.