दरभंगा एयरपोर्ट की फजीहत के बाद यात्रियों के लिए आई खुशखबरी।

Darbhanga

दरभंगा एयरपोर्ट की किरकिरी होने के बाद यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई हैं। बताते चलें कि दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले लोगों की समस्या को देखते हुए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर विमानों की संख्या बढ़ाई गई हैं। विमानों की संख्या बढ़ाए जाने से यात्रियों को लौटने में सहूलियत होगी।

दीपावली से छठ तक विमानों की उड़ान

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर परदेसियों का जनसैलाब घर के लिए रवाना होते हैं। जहां लोग लौटने के लिए ट्रेन और हवाई मार्ग का सहारा लेते हैं। लोगों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर उमड़ती हैं। लोगों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे द्वारा कई रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाई जाएगी वहीं दूसरी ओर हवाई मार्ग से लोगों को आने-जाने के लिए विमानन कंपनी ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर दीपावली से पहले 20 से 23 अक्टूबर तक लगातार विमान उड़ान भरेगी।

इस रूट पर बढ़ी फ्लाइट

वहीं इसके बाद छठ पूजा को लेकर 28 से 29 अक्टूबर को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर प्रतिदिन 03 फ्लाइट उड़ान भरेगी। जिन रूटों पर विमान की संख्या बढ़ाई गई हैं उसके बारे में जानकारी देते चले कि 20 से 23 अक्टूबर तक मुंबई-दरभंगा प्रतिदिन तीन फ्लाइट, 18 अक्टूबर से दिल्ली रूट पर रोजाना दो, 20 अक्टूबर से दरभंगा-बेंगलुरू मार्ग पर दो फ्लाइट उड़ान भरेगी।

सामान्य दिनों में भी हों इतनी उड़ान

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ाई गई हैं, वहीं हैदराबाद और कोलकाता रूट पर प्रतिदिन एक-एक फ्लाइट का आवागमन होता रहेगा। पर्व-त्योहार में यात्रियों की विशेष भीड़ को लेकर फ्लाइट की संख्या बढ़ी हैं, जिसे सामान्य दिनों में भी निर्बाध रूप से परिचालित करने की जरूरत हैं।

एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधा बहाल करने की जरूरत

इससे दरभंगा एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किल हल तो नहीं होगी, अलबत्ता थोड़ी सी राहत मिलेगी। जिन्हें हवाई सफर के लिए पटना एयरपोर्ट का रूख करना पड़ता हैं। वहीं केवल फ्लाइट बढ़ाए जाने से ही काम नहीं चलेगी, बल्कि एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.