दिल्ली से बाबा की नगरी देवघर के लिए आज से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही हैं। बताते चलें कि कि इसमें अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं बिहार के दो लाल, जो फ्लाइट उड़ायेंगे। जी हां, जैसा कि आप सभी जानते हैं सावन का पवित्र माह चल रहा हैं। भोलेनाथ के भक्तों का देवघर में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ता हैं। वहीं दूसरी ओर बाबा की नगरी देवघर से दिल्ली का सीधा जुड़ाव आज से होने जा रहा हैं।

सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि दिल्ली से देवघर फ्लाइट लेकर आने वाले दोनों पायलट बिहारी हैं, और दोनों भोलेनाथ के भक्त हैं। जिसमें मुख्य पायलट आशुतोष शेखर जहानाबाद के वहीं दूसरे पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राजीव प्रसाद रूडी सारण के रहने वाले हैं। मुख्य पायलट आशुतोष शेखर की भोलेनाथ में इतनी आस्था हैं कि वे ग्यारह बार कांवर लेकर बाबाधाम जा चुके हैं।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से करीब 01 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर देवघर में तीन बजे लैंड होगी। इस फ्लाइट में बीजेपी सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन और पायलट आशुतोष शेखर की पत्नी श्वेता रंजन इस विमान में सफर करेंगी। देवघर में स्वागत के लिए बैंड-बाजा और घोड़े तैयार हैं, जिसे विशेष तौर पर कोलकाता से मंगवाया गया हैं। इतना ही नहीं एयरपोर्ट से मंदिर तक पुष्प वर्षा की भी तैयारी की गई हैं। इन सब के अलावा स्थानीय बैंड के साथ ही नगाड़े और ढ़ोल मांदर के साथ ही आदिवासी नृत्य के साथ सभी मेहमानों को मंदिर तक लाया जाएगा।
