दीपावली और छठ पर्व में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए राहत की खबर हैं। बताते चलें कि रेलवे दिल्ली से दरभंगा समेत कई रेलवे स्टेशनों के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रही हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय रेलवे ने लिया हैं।
दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन

04060/04059 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन 20 एवं 26 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 02.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 03.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में दरभंगा से शाम 06.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 07.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से दरभंगा के लिए दूसरी ट्रेन 04032/04031 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
पटना से आनंद विहार के लिए ट्रेन
03255/03256 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट 15 अक्टूबर से सात नवंबर तक प्रतिदिन पटना से 10.00 बजे प्रस्थान कर उसी तारीख को 23.40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 14.45 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन-04072/04071 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट 21 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को दिल्ली से रात 12.05 बजे प्रस्थान कर दोपहर 03.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से शाम 06.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
पटना से दिल्ली के लिए एक और स्पेशल ट्रेन
04018/04017 दिल्ली-पटना-दिल्ली 28 अक्टूबर को दिल्ली से रात 12.05 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को दोपहर 03.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली से भागलपुर के लिए ट्रेन

04058/04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से भागलपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन-04034/04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए ये ट्रेन
04048/04047 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को दूसरी ट्रेन-04028/04027 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
आनंद विहार से सहरसा के लिए भी ट्रेन

04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 23 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 04068/04067 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 21, 26 एवं 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । आनंद विहार से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन -04016/04015 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 23 एवं 26 अक्टूबर को आनंद विहार से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार से सहरसा के लिए एक और स्पेशल

04062/04061 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
दिल्ली से भागलपुर के लिए ये स्पेशल ट्रेन
04064/04063 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।