दीपावली और छठ पर्व में दिल्ली और यूपी से बिहार जाने के लिए 02 स्पेशल ट्रेन होगी आज रवाना।

Bihar Darbhanga Desh Uncategorized

दीपावली और छठ पर्व में जाने का मौका चूके नहीं, अगर आप घर जाने का सोच रहे हैं तो अब सोचिए मत। रेलवे दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। और इसमें टिकट भी उपलब्ध हैं। दीपावली, भैया दूज और छठ पर्व बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इसको लेकर परदेस में रहने वाले बिहारी अपने घर अपनों के बीच जरूर लौटते हैं।

खासकर लोक आस्था का पर्व छठ पूजा में घर जाने के लिए खासकर दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले ट्रेनों में लोगों को टिकट नहीं मिल पाता हैं। यात्रियों की परेशानी को भांपते हुए रेलवे ने पटना और लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। बता दें कि दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन पर भी रूकेगी।

04088 नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को नयी दिल्ली से सुबह 08.10 में खुलेगी, जो आधी रात के बाद 12.45 में पटना पहुंचेगी। वापसी में 04087 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर को पटना से सुबह 08.10 में रवाना होगी, जो आधी रात के बाद 12 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।

बताते चलें कि यह ट्रेन यूपी और बिहार के प्रमुख शहरों में शामिल गाजियाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर रूकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.