एयरपोर्ट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट ऐन वक्त पर खराब, यात्रियों ने मचाया बवाल।

Bihar Desh Uncategorized

आप प्लाइट में बैठ चुके हैं और विमान के उड़ने का समय हो गया हैं। फ्लाइट बस टेक ऑफ करने ही वाला हैं तभी ऐन वक्त पर पता चलता हैं कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई हैं। उस समय आप कल्पना कर सकते हैं कि यात्रियों की मनोस्थिति क्या होगी। ये कोई कहानी नहीं हैं बल्कि पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को हुआ वाकया हैं। बताते चलें कि मंगलवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित यात्रियों में अधिकतर गुवाहाटी जाने वाले पैसेंजर थे।

मंगलवार को अपने सही समय पर फ्लाईबिग की FLG-219/220 गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी की फ्लाइट शाम 05.45 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई। वापसी में फ्लाइट को 06.15 में उड़ान भरना था। बता दें कि गुवाहाटी जाने वाले विमान में 66 यात्रियों ने हवाई उड़ान के लिए बोर्डिंग किया। लेकिन इसके बावजूद ऐन वक्त पर टेक ऑफ करने के समय तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने जब इसकी शिकायत करा तो इंजीनियरों द्वारा इस मामले की जांच की गई। जिसमें पता चला कि फ्लाइट से ईंधन का रिसाव हो रहा हैं।

विमान में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतरने को कहा गया। जिससे फ्लाइट में आई गड़बड़ी को दूर किया जा सके। वहीं यात्रियों को विमान के ठीक होने तक इंतजार करने को कहा गया। लेकिन तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब विमान में आई गड़बड़ी को दूर नहीं किया जा सका, तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। एयरलाइंस कंपनी पर यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए जोर देने लगे।

चार घंटे बीतने के बाद भी विमान की तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका। और फिर विमान को ग्राउंडेड किये जाने की घोषणा की गई। जिसे सुन यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और हंगामा मचाने लगे। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद यात्रियों को होटल भेजा गया। और फिर बुधवार को गुवाहाटी भेजने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.