समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने से अलग कर दस पंचायतों को मिलाकर कर्पूरीग्राम में कर्पूरीग्राम थाना बनाया गया है। इस थाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। वहीं इसको लेकर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि संख्या बल के हिसाब से इस थाने में पुलिस पदाधिकारी व सिपाही की भी तैनाती की जाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिहार सरकार द्वारा कर्पूरीग्राम को थाना का दर्जा देना स्वागत योग्य कदम है | नये थाना की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा। बता दें कि थाना की पहली थाना अध्यक्ष बनने का सौभाग्य अनिशा सिंह को प्राप्त हुआ। वे 2017 बैच की पुलिस पदाधिकारी हैं | उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों कि समस्या को दूर करना, इलाके में शांति व्यवस्था को स्थापित करने और सुधार अन्तःकरण के साथ निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगी | थाना अध्यक्ष बनने पर उनके परिवार और इलाके में भी खुशी की लहर है उनके माता-पिता सरोज सिंह और विनय सिंह ने बताया कि उनके लिए गौरव की बात हैं। ये उनके लिए अविस्मरणीय क्षण हैं। थानाध्यक्ष अनिशा सिंह के परिवार में अन्य सदस्य खुशबू सिंह, प्रिया सिंह, दीपक सिंह, विशाल सिंह ने भी पहले थानाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया | इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों में समस्तीपुर भाकपा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह, नगर पार्षद मंजू देवी, वार्ड पार्षद रीना देवी, उप मुख्य पार्षद ज्ञांती देवी, मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, मार्तण्ड रत्नम आदि ने थाना अध्यक्ष को बधाई दिया।
