नये साल में दरभंगा के लोगों को मिलेगी नगर बस की सुविधा, मंहगे ऑटो किराए देने से निजात।

Bihar Darbhanga Uncategorized

दरभंगा में ऑटो के मनमाने किराए देने की मजबूरी से जल्द ही निजात मिलेगी। जी हां, सही सुना आपने- नये साल में दरभंगा में लोगों को नगर बस सेवा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसको लेकर विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दरभंगा शहर में लगभग दर्जन भर बस चलायेगा। मालूम हो कि वर्तमान में दरभंगा में मनमाना ऑटो किराया वसूला जा रहा हैं। जो कि आम लोगों के लिए जेब पर अतिरिक्त बोझ हैं, कहीं आने-जाने के लिए सौं दफा सोचना पड़ता हैं। कहा जाय तो मंहगे ऑटो किराए से यात्री काफी त्रस्त हैं।

मनमाना किराया वसूला जा रहा यात्रियों से

लेकिन वहीं अगर दरभंगा में नगर बस सेवा शुरू कर दी जाती हैं, तो लोगों की यात्रा सुलभ हो जाएगी। कम पैसों में लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। मालूम हो कि दरभंगा में सरकारी स्तर पर घोषित दर की अवहेलना कर ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। वहीं जिला प्रशासन भी किराया निर्धारित कर बेफ्रिक हैं, इसका नतीजा यह हैं कि यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा हैं।

दरभंगा के लिए बड़ी सौगात

हालांकि अगर दरभंगा में नगर बस सेवा शुरू हो जाती हैं तो मंहगे ऑटो किराया देने से निजात मिलेगी। वहीं दूसरी ओर ऑटो चालकों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने नये वर्ष में लोगों को नगर बस सेवा का लाभ देने के लिए विभागीय कोशिश की जा रही हैं। अगर नये साल में दरभंगा में नगर बस सेवा शुरू हो जाती हैं तो यह दरभंगा के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.