बिहार में सीरियल किसर ने जमकर बवेला मचाया हुआ हैं। बताते चलें कि जमुई जिले में सीरियल किसर लड़कियों और महिलाओं को अकेले पाते ही चूमकर भाग जाने की खबर सामने आई हैं। जमुई में मनचले की इस हरकत को लेकर पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई हैं। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

बताते चलें कि जमुई के सदर अस्पताल में एक महिला मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी बीच पीछे से एक शख्स आता है और जबरन महिला को Kiss करने लगता हैं। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक युवक भाग निकलता हैं।

वहीं इस मनचले की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। महिला को जबरन किस कर भाग निकलने का वीडियो सामने आने के बाद सभी के होश गुम हो गए। साथ ही इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल यह मामला शुक्रवार का हैं। पीड़ित महिला स्वास्थ्य कर्मी बताई जा रही हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मी जमुई के सदर अस्पताल में कार्यरत हैं। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसके बावजूद सीरियल किसर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं इस मामले पर जमुई के सदर डीएसपी के कहे मुताबिक पुलिस पूरी तरह सक्रिय हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।