मिथिलांचल में मटुकनाथ और जूली की प्रेमकहानी जैसा मामला, गुरूजी ने 30 साल छोटी शिष्या से रचाई शादी।

Bihar Darbhanga Desh Manoranjan Uncategorized

बिहार में पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ और जूली की प्रेमकहानी की गाथा किसी से छिपी नहीं हैं। बल्कि कई साल पहले हुए इस वाकये की गाथा गाहे-बगाहे लोगों के दिलों और जुबां पर आ जाती हैं। वहीं अब इसके बाद अपने मिथिलांचल यानि कि समस्तीपुर में ऐसी ही कहानी दोहराई गई हैं या फिर यूं कह लें कि प्यार पर किसी का जोर नहीं। समस्तीपुर में 52 वर्षीय गुरूजी ने 20 वर्षीय शिष्या से मंदिर में शादी रचाई हैं।

पूरी कहानी पर प्रकाश डालते चले कि समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार पर संगीत कुमार के पास छात्रा श्वेता कुमारी अंग्रेजी पढ़ने के लिए आती-जाती थी। जानकारी के मुताबिक छात्रा श्वेता मन ही मन शिक्षक को पसंद करने लगी। वहीं शिक्षक संगीत कुमार के पत्नी का निधन कई साल पहले हो गया था। शिक्षक को भी जीवनसंगिनी की आवश्यकता थी। शिक्षक को जब ये पता चला कि शिष्या श्वेता उन्हें पसंद करती हैं तो फिर फिर उन्होंने भी इस प्यार को स्वीकृति दे दी। इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। अगल-बगल में रहने वाले लोगों को भी इनकी लवस्टोरी का भान हो गया। तब इन्होंने इस प्यार को सामाजिक और कानूनी रूप से नाम देने के लिए अपने से आधे उम्र की लड़की से शादी रचा ली।

जिसके बाद शिक्षक संगीत कुमार ने अपने प्यार को सामाजिक और कानूनी रूप से स्वीकार करने का फैसला किया। जहां फिर दोनों रोसड़ा के एक मंदिर में पहुंचे और वैवाहिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए इन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर लिया। दोनों के बारे में बता दें कि रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं और इन दोनों के घर की दूरी महज 800 मीटर हैं।


गुरुवार को शिक्षक संगीत कुमार ने रोसड़ा के ही मंदिर में जाकर शादी कर ली। इस शादी के गवाह आसपास के लोग बने। वहीं शादी में आए लोगों ने शादी का वीडियो बनाते हुए इसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही चहुंओर ये खबर आग की तरह फैल गई। सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि शादी में शिक्षक और छात्रा के उम्र को लेकर चर्चा का विषय बन गया हैं। लोग चाहे जो भी बातें करें पर शिक्षक और छात्रा काफी खुश हैं। इनकी प्रेम-कहानी को मटूकनाथ और जूली से जोड़ लोग याद करने लगे हैं। शादी के बाद छात्रा के परिजनों द्वारा कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.